4.9 C
London
Friday, April 26, 2024

कंगना के ‘लॉक अप’ में हो रही हदें पार, सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी को कर डाला लिप किस

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

शो में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर प्यार-मोहब्बत भी देखने को मिल रही है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर दर्शक हैरान रह गए हैं।

इस वीडियो में सायशा शिंदे मंदाना करीमी को किस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, शो में कंगना कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देती हैं। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को दूसरे कंटेस्टेंट के लिए प्यार जाहिर करते हुए उनके चेहरे पर किस वाला स्टैंप लगाना था। इस बीच सायशा ने मंदाना को लिप किस कर लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके सभी कंटेस्टेंस्ट आगे आते हैं और दूसरे कंटेस्टेंट को आर्टिफिशियल किस करते हैं। अंजलि अरोड़ा सायशा को चुनती हैं और पूनम पांडे ने पायल रोहतगी का नाम लिया है। शिवम शर्मा मंदाना करीमी को चुनते हैं। सायशा शिंदे आगे आती हैं और वह मंदाना का नाम लेती हैं। इस दौरान वह कबूल करती हैं कि उन्हें मंदाना करीमी काफी अच्छी लगती है।

इसके बाद सायशा सबके सामने मंदाना के लिप पर किस कर देती हैं और फिर दोनों गले भी मिलते हैं। दोनों को ऐसे देखकर वहां मौजूद सब हैरान रह जाते हैं। मंदाना और सायशा का किस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here