8.7 C
London
Saturday, April 27, 2024

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बच्चों ने नमाज पढ़ कर मांगी दुआ, मौलानाओं ने कही ये बात

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है. इससे पहले किसी भी देश का रोवर यहां नहीं उतारा जा सका है. ऐसे में दुनियाभर की निगाहें भारत की ओर हैं.

मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थना और दुआ का दौर चल रहा है.

मुस्लिम धर्मगुरु ने कही ये बात

लखनऊ : रूस का मिशन लूना-25 फेल होने से अब पूरी दुनिया की नजरें भारत के इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं. भारत में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए दुआएं मांगने का दौर जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया बच्चों के द्वारा स्पेशल नमाज अदा की गई. इस दौरान अल्लाह से इसरो के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए दुआएं मांगी गईं.

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ कर मांगी दुआ

बता दें, रूस का मिशन लूना-25 फेल होने से अब पूरी दुनिया की नजरें भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी हैं. अब तक चंद्रयान-3 इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा तय किए गए समय के अनुसार चांद की सभी कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चांद की सतह की ओर बढ़ रहा है. अगर सबकुछ ठीक होता है तो 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर अपना रोवर उतारकर भारत इतिहास रचने वाला है. इसके साथ ही चांद की सतह पर रोवर उतारने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इसके पहले 10 अगस्त को रूस ने मून मिशन लॉन्च किया था. इसे बीते 21 अगस्त को चांद पर उतरना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह क्रैश हो गया.

लखनऊ ईदगाह के इमाम विद्वान खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि बच्चे यहां साइंस पढ़ते हैं इसलिए उनके मन में इसके बारे में बहुत जिज्ञासा है. बच्चों ने नमाज पढ़कर अभियान के सफल होने की दुआ की है. इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को इसके लिए बधाई देता हूं. अगर कल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा.

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए देश करे दुआ : मौलाना सैफ अब्बास नकवी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मून मिशन के तहत लॉन्च किए गए चंद्रयान-3की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश दुआएं मांग रहा है. सभी धर्म और आस्थाओं से जुड़े लोग इस मिशन के सफल होने की प्रार्थना कर रहे हैं. मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी देशवाशियो से अपील की है कि वह दुआ करें कि हमारा चन्द्रयान 3 सुरक्षित लैंड हो जाए.

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि इससे भारत की शक्ति दुनिया के सामने आएगी, क्योंकि साउथ पोल पर अमेरिका भी सुरक्षित लैंडिंग नहीं करा पाया है. हालांकि अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसी भी मिशन के लिए दुआ कर रही हैं. दरअसल चंद्रयान-3 के बाद नासा का आर्टेमिस मिशन और यूरोप का मून मिशन कतार में हैं. ऐसे में दोनों एजेंसियां चंद्रयान-3 से मिली जानकारी का लाभ उठाना चाहती हैं.

मदरसे में देखा गया चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण

चांद पर चंद्रयान 3 की सफलता का सीधा प्रसारण लखनऊ के मदरसे में बच्चों ने देखा. चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने के बाद मदरसे में बच्चों द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहे. उन्होंने देशवासियों को बधाई दी है. लखनऊ में चौक स्थित मदरसा जामिआ अरबिआ मखजनुल उलूम में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे. राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया है. जिसमें यह ऐतिहासिक कदम उठाया है.

By Ahsan Ali

- Advertisement -spot_imgspot_img
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img