6.4 C
London
Friday, April 26, 2024

यूपी की VIP की सीटों पर India Tv ओपिनियन पोल के नतीजे आए सामने, जानिए कौन मार रहा बाजी

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है। बता दें कि ग्राउंड जीरो रिसर्च और इंडिया टीवी के फाइनल पोल में वीआईपी सीटों का हाल सामने आया है। पोल के मुताबिक वीआईपी सीट में देवबंद से मौजूदा भाजपा विधायक बृजेश सिंह सपा प्रत्याशी कार्तिक राणा से हारते हुए नजर आ रहे हैं।

पंकज सिंह फिर जीत सकते हैं: इसके अलावा यूपी की हस्तिनापुर सीट से समाजवादी पार्टी की जीत का अनुमान है। पोल के मुताबिक इस सीट से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा जीत सकते हैं। वहीं कैराना सीट से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह और सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। ओपिनियन पोल की मानें तो नोएडा से भाजपा नेता पंकज सिंह एक बार फिर जीत दर्ज कर सकते हैं।

अलीगढ़ में कांटे की टक्कर: पोल के मुताबिक मथुरा से मौजूदा विधायक और योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दोबारा जीत सकते हैं। इसके अलावा अलीगढ़ की बात करें तो इस बार भाजपा को सपा झटका दे सकती है और अलीगढ़ सीट अपने नाम कर सकती है। इस सीट से सपा ने जफर आलम को टिकट दिया है। जिनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा से है।

करहल का हाल: मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वहीं उनके सामने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल हैं। इंडिया टीवी के पोल के अनुसार दोनों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। हालांकि पोल के मुताबिक अखिलेश यादव का पलड़ा भारी है।

वहीं यूपी में सत्ता विरोधी लहर के बाद भी पोल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी नजर आ रही है। इसको लेकर सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा निचले वर्ग के लोगों के लिए लाई गई योजनाओं की वजह से सत्ता विरोधी लहर के बाद भी भाजपा मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को राशन देना, खातों में पैसा ट्रांसफर करना, आवास देना, शौचालय देना, इन तमाम योजनाओं की वजह से सरकार सीधे रूप से लोगों से जुड़ी है। यही वजह है कि भाजपा को वोट शेयर मजबूती के साथ 40 फीसदी के ऊपर बना हुआ है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here