28.1 C
Delhi
Sunday, June 4, 2023
No menu items!

‘तुम सब मरोगे…’, हरिद्वार हेट स्पीच केस में पहली गिरफ्तारी पर महंत यति नरसिंहानंद ने दी चेतावनी

- Advertisement -
- Advertisement -

रुड़की (उत्तराखंड), 14 जनवरी: हरिद्वार धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में गुरुवार (13 जनवरी) को आरोपी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को गिरफ्तार किया है।

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद महंत और डासना मंदिर के पुजारी भड़क गए हैं। हरिद्वार के नफरत फैलाने वाले भाषण मामले में आरोपी धर्मगुरुओं में से एक यति नरसिंहानंद ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि ”तुम सब मरोगे”। हेट स्पीच देने के मामले में आरोपी धर्मगुरुओं में यति नरसिंहानंद भी आरोपी है।उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को भेजा नोटिस 

- Advertisement -

उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद और एक अन्य आरोपी साध्वी अन्नपूर्णा को भी तलब किया है। जो पहली गिरफ्तारी है वो जितेंद्र त्यागी, जो धर्म परिवर्तन से पहले वसीम रिजवी थे। जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी अभद्र भाषा के मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले आरोपी हैं, जिसमें “धर्म संसद” में मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में पुलिस अधिकारी नरसिंहानंद से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वे जितेंद्र त्यागी को हिरासत में ले रहे हैं।

‘जितेंद्र त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है…’ 

वीडियो में दिख रहा है कि कार में बैठे यति नरसिंहानंद पुलिस अधिकारियों से पूछते दिख रहे हैं कि जितेंद्र त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तारी करनी है। जिसके जवाब में नरसिंहानंद कहते हैं, ”मैं तीन मामलों में उनके साथ हू…क्या उन्होंने अकेले ये सब किया है।” जिसके बाद नरसिंहानंद से पुलिस अधिकारी कहते हैं, आप प्लीज कार से बाहर निकल जाइए ताकी हम गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके। हालांकि नरसिंहानंद अपनी बात पर अड़े रहें।

‘त्यागी हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं…’ 

पुलिस अधिकारी यति नरसिंहानंद से कहते हैं, देखिए त्यागी सारी स्थिति को समझ रहे हैं…। वहीं इस पर नरसिंहानंद ने जवाब देते हुए कहा, “लेकिन मैं नहीं हूं… वह हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं।” जैसे-जैसे अधिकारी यति नरसिंहानंद के सामने जिद्द करते हैं, नरसिंहानंद बोलते हैं, “तुम सब मरोगे, अपने बच्चों को भी….”

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here