28.1 C
Delhi
Wednesday, October 4, 2023
No menu items!

जोरदार धमाके से दहली यूक्रेन की राजधानी, लोग बोले छोटा न्यूक्लियर बॉम्ब फेंका गया

- Advertisement -
- Advertisement -

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो

रूस ने राजधान कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके किए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके इतनी आवाज के साथ हुई कि लोगों को लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। घर में रह रहे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी रोने लगे। सभी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भाग रहे हैं।

यूक्रेन छोड़ने वाले नागरिकों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची

- Advertisement -

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। UNHCR के मुताबिक एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या के दो फीसदी लोगों ने डर से जगह छोड़ दिया।

यूक्रेन में छात्रों को बंधक बनाने पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से, कई भारतीय छात्रों ने कल खार्किव छोड़ दिया है। हमें किसी भी बंधक स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें की रूस ने यूक्रेनी सेना पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था।

यूक्रेन में अब तक 752 लोगों की गई जान: संयुक्त राष्ट्र महासभा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के आंकड़े के अनुसार यूक्रेन में रूसी हमले में अब तक 752 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा एक मार्च तक का है।

यूक्रेन में बांग्लादेशी जहाज पर रूस ने किया मिसाइल से अटैक

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक एक बांग्लादेशी जहाज पर भी रूस ने मिसाइल से अटैक कर दिया है। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई।

रूस ने खेरसॉन पर कब्जा किया: यूक्रेन

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here