22.1 C
Delhi
Sunday, March 26, 2023
No menu items!

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चंद्रशेखर का समर्थन करेगी सपा? अखिलेश यादव ने दिया जवाब

- Advertisement -
- Advertisement -

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आजाद की पार्टी ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी। ऐसे में गोरखपुर की इस सीट पर मुकाबला कुछ दिलचस्प हो गया है। ऐसे में नजरें अब समाजवादी पार्टी पर हैं कि क्या चंद्रशेखर का समर्थन करके पार्टी योगी की राह मुश्किल करना चाहेगी? अखिलेश यादव से गुरुवार को इस पर सवाल भी किया गया। लेकिन फिलहाल उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया है।

सपा अध्यक्ष से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया कि चंद्रशेखर ने सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है क्या सपा उन्हें समर्थन देगी? अखिलेश ने कहा, ”हमारी पार्टी में भी कई लोगों ने आवेदन किया है।

- Advertisement -

आज भी एक परिवार मिलने आया था। पार्टी आगे तय करेगी हमें क्या करना है। पार्टी गोरखपुर यूनिट से पूछेगी कि हमें आगे क्या करना है।”

सपा से गठबंधन की कोशिशें नाकाम रहने के बाद आजाद की पार्टी ने अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट पर उतारने का ऐलान किया गया है।

इस सीट पर पांचवें चरण में 3 मार्च को मतदान होगा। इस सीट पर अभी भाजपा के अलावा किसी अन्य प्रमुख दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here