32.1 C
Delhi
Saturday, September 23, 2023
No menu items!

विकिपीडिया ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया काल्पनिक,गलत और साजिश से जुड़ी, डायरेक्टर को लगी मिर्ची

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी साल रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बाॅक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। कश्मीरी पंडितों के कतीथ पलायन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिलीज को पहले से ही यह फिल्म कई बार विवादों में आ चुकी है। लेकिन इस फिल्म का डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्म के साथ खड़े रहा हैं। अब हाल ही में विवेक एक बार फिर अपनी फिल्म के सपोर्ट में आए है। विकिपीडिया द्वारा द कश्मीर फाइल्स का असली विवरण देने पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीटर पर एक स्क्रिनशाॅट शेयर करते हुए नाराजगी जताई है।

14 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई की थी। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक स्क्रिनशाॅट शेयर करते हुए विकिपीडिया पर नाराजगी जताई है। शेयर किए गए उनके स्क्रिनशाॅट में विकिपीडिया ने फिल्म की कहानी को काल्पनिक,गलत और साजिश के सिद्धांतों से जुड़ी हुई बताया है। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा है कि प्रिय विकिपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्द जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। इसे जल्दी एडिट करें।

- Advertisement -

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीटर पर जो स्क्रिनशाॅट शेयर किया है उसमें विकिपीडिया द्वारा लिखा गया है कि द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है जो विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। फिल्म में 1990 के हुए पलायन को सामूहिक नरसंहार में दिखाया है। जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत है और षडयंत्र पर बनी थ्योरीज पर आधारित है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here