हाल ही में सलमान खान का गाने मैं चला का टीजर रिलीज हआ। जिसमें सलमान खान और प्रज्ञा जयासवाल के साथ रोमाटिंक अंदाज देखने को मिल रहा है।

आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये प्रज्ञा जायसवाल… प्रज्ञा जायसवाल कई तेलुगू फिल्म की अभिनेत्री हैं और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

प्रज्ञा जायसवाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म कंचे से की है।

बता दें कि पज्ञा जायसवाल को कई बार अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

आइए अब जानते हैं कि सलमान खान के उस वादे के बारे में जो वो अब निभा रहे हैं।

सलमान खान का यह गाना उनकी फिल्म अंतिम का है जिसे फिल्म के साथ रिलीज नहीं किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने के साथ ही प्रज्ञा जायसवाल बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं लेकिन डॉयरेक्टर ने इस गाने को फिल्म में रखने से मना कर दिया।

गाना हटने के बाद प्रज्ञा जायसवाल काफी निराश हो गई थी क्योंकि उनका सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का सपना अधूरा रह जाएगा।

ऐसे में सलमान खान ने उनसे वादा किया था कि वो उनकी मेहनत बर्बाद नहीं होने देंगे। अपने उसी वादे को निभाते हुए सलमान खान का यह गाना आज रिलीज होने वाला है।
