8.8 C
London
Wednesday, April 17, 2024

जब सलमान खान को पीटने लगे थे मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान, अरबाज ने किया था शांत

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ रिलीज हो चुकी है। मूवी को फैन्स  का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने मजेदार बातें कीं। फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। जब उनसे इस फाइट सीन के बारे में बात की गई तो उन्होंने 2010 की एक पुरानी घटना बताई। उस साल उनकी फिल्म दबंग रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने अपने भाई अरबाज खान को पीटा था। बाद में सलमान खान को खुद भी पिटना पड़ा था। फिल्म में अरबाज खान सपोर्टिंग रोल में थे।

चुलबुल ने की थी मक्खी की पिटाई


दबंग की पहली किस्त साल 2010 में आई थी। इसमें सलमान खान का कैरेक्टर चुलबुल पांडे काफी फेमस हुआ था। फिल्म में अरबाज खान सलमान के सौतेले भाई मक्खी के रोल में थे। दोनों के बीच प्यार और झगड़े भी होते थे। मूवी में मक्खी की हरकतों से परेशान होकर सलमान खान उनकी पिटाई भी करते हैं। 


सलमान की कर दी थी जोर की पिटाई


mensxp की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने बताया, दबंग की स्क्रीनिंग के वक्त अरबाज का बेटा अरहान करीब 8 साल का था। जब स्क्रीनिंग खत्म हुई तो अरहान रोने लगा उसे लगा कि सलमान ने सच में अरबाज को पीटा। रोते-रोते अरहान ने सलमान को पीटना भी शुरू कर दिया था। सलमान बताते हैं, जैसे ही ट्रायल खत्म हुआ, अरहान आया और रोते-रोते मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने पूछा, क्या हुआ बेटा? तो बोला, आपने मेरे पापा को मारा, आपने मेरे पापा को मारा और इतने जोर-जोर से मुझे मारा उसने कि मुझे उसे गले लगाना पड़ा। 

सल्लू बोले- बच्चों के दिमाग पर होता है असर


सलमान बताते हैं, फिर मैंने अरबाज को बुलाया कि इसको गले लगाओ। फिर अरहान को बताया कि वो सब ऐक्टिंग थी अब मैं तुमको बताता हूं कि हम कैसे लड़े थे। इसके बाद मुझे और अरबाज को उसे पूरा सीक्वेंस करके दिखाना पड़ा। इसके बाद उसे समझ आया कि ये मारा-मारी नहीं हुई है, बस ऐक्टिंग थी। इसके बाद उसे लगा कि मजाक मे था और वह हमारे साथ ऐक्शन करने लगा। हां मगर बच्चों के दिमाग पर असर होता है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here