30.1 C
Delhi
Sunday, June 4, 2023
No menu items!

Whatsapp पर मिलेगा अब Instagram के जैसे स्टेटस लगाने का फीचर

- Advertisement -
- Advertisement -

व्हाट्सएप अब एक मैसेजिंग ऐप से आगे निकल चुका है। इसका इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग, ऑडियो मैसेजिंग, बड़ी मीडिया फाइल शेयरिंग से लेकर स्टिकर और GIF जैसे मेजेदार कामों के लिए भी होने लगा है।

व्हाट्सएप में कई ऐसे फीचर और ट्रिक्स हैं जिनके बारे में आप में से बहुतों को पता भी नहीं होगा! ताजा रिपोर्ट से पता लगा है कि अब व्हाट्सएप पर इंस्टाग्राम जैसा ही एक कूल फीचर आने वाला है।

- Advertisement -

WABetaInfo ने बताया कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर नया लोकेशन स्टिकर फीचर आ रहा है, जिसका इस्तेमाल व्हाट्सएप स्टेटस के लिए किया जा सकेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप ने कथित तौर पर बीटा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

अब और मजेदार हो जाएंगे व्हाट्सएप स्टेटस

जिस तरह से आप इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर करते समय फोटो या वीडियो शेयर पर अपना लोकेशन स्टिकर जोड़ते हैं, वैसे ही आप व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लोकेशन स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं! लेकिन व्हाट्सएप लोकेशन स्टिकर का डिज़ाइन इंस्टाग्राम से थोड़ा अलग है। हालांकि अभी रिडिजाइन किए गए लोकेशन स्टिकर के मिलने में थोड़ा समय है।

- Advertisement -
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here