हिंदी सिनेमा के डैशिंग लुक और करिश्माई व्यक्तित्व वाले एक्टर विनोद खन्ना लोगों के दिलों की धड़कन थे। अपनी एक्टिंग और पर्सानलिटी के साथ सालों साल उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद ने फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, दर्शकों का जबरदस्त प्यार पाया। आज उनके जन्मदिन पर विनेद खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुलकर अपनी सेक्स लाइफ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
ओशो की शरण में जानें से पहले विनोद खन्ना ने बोली थी ये बात
बता दें 27 अप्रैल, 2017 को सालों तक कैंसर से जूझने के बाद विनोद की मौत हो गई। इस बोल्ड अभिनेता ने ओशो के साथ आध्यात्मिकता का पता लगाने के लिए फिल्म उद्योग से दूरी बना ली थी इसके पहले सेक्स पर अपने विचारों के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते थे।
विनोन खन्ना ने बताया था उन्हें सेक्स की जरूरत कितनी हैं
सोशल मीडिया पर विनोद का जो पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें सेक्स के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए सिगरेट पीते हुए और उन्हें ‘इसकी जरूरत’ कितनी हैं ये बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए।

विनोद खन्ना ने कहा था- मैं कोई संत नहीं हूं…
वीडियो में विनोद कहते हैं, ‘मैं कुंवारा था और जहां तक महिलाओं की बात है तो मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे सेक्स की उतनी ही जरूरत है जितनी किसी और को। महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होंगे, सेक्स के बिना हम यहां नहीं होंगे, तो किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।”
इसलिए चुना था एक्टिंग को अपना करियर
फिल्मों में आने से पहले विनोद खन्ना ने कामर्स सब्जेक्ट में उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की थी। दिवंगत अभिनेता मुंबई स्थित सिडेनहैम कॉलेज से स्नातक किया था। ग्रेजुएट होने के बावजूद विनोद खन्ना ने बड़े पर्दे पर मनोरंजन करने के लिए एक्टिंग का करियर चुना।
विनोद खन्ना का फिल्मी करियर
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम आदमी होने की अपनी छवि के विपरीत, विनोद ने फिल्मों में एक खलनायक के रूप में अपना करियर शुरू की थी। विनोद ने 1968 में सुनील दत्त की मन का मीत से इंडस्ट्री में एंट्री की और उनकी अदाकारी और लुक को खूब सराहा गया। विनोद खन्ना ने मेरा गाँव मेरा देश (1971) में डकैत जब्बार सिंह के रूप में अपने अभिनय के लिए और अधिक प्रसिद्धि अर्जित की। बाद में अपने करियर में, विनोद खन्ना ने अमर अकबर एंथनी, मुकद्दर का सिकंदर और द बर्निंग ट्रेन जैसी हिट फिल्मों में मुख्य नायक की भूमिका निभाई।