30.1 C
Delhi
Monday, September 18, 2023
No menu items!

वीडियो वायरलः पंजाब के डिप्‍टी सीएम ओपी सोनी को घेरा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी के दम पे ऐसा काम करवाया

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्लीः पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फंसने के कारण सुरक्षा में सेंध को लेकर सियासय गरमाई हुई है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमलावर है। कांग्रेस भाजपा के आरोप को खारिज कर रही है।

- Advertisement -

इस बीच कांग्रेस सरकार के एक शीर्ष मंत्री ने सड़क पर विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से खुद को घिरा पाया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने डिप्टी सीएम का घेराव किया और उनसे ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगवाए गए। पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी अमृतसर जा रहे थे

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कल पीएम की सुरक्षा भंग का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। एक वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं को “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए दिखाया गया है। सोनी की कार को रोक देते हैं। फिर उन्हें “मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए देखा गया है।

फरवरी-मार्च में पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल छिड़ गया है। पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक चुनावी रैली के लिए जा रहे थे, जब उनका काफिला साइट से महज 10 किमी दूर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था।

प्रदर्शनकारियों ने मार्ग को जाम कर दिया। काफिला वापस लौटने और बठिंडा हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले पीएम 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर थे। केंद्र और सत्तारूढ़ बीजेपी ने पंजाब सरकार पर पीएम मोदी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here