9.9 C
London
Friday, April 19, 2024

शादी की रात पति को मिली पत्नी के साथ ‘दुष्कर्म’ का वीडियो, फिर दूल्हे ने उठाया यह कदम

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

पति-पत्नी के रिश्ते के बीच एक महीन दीवार होती है वो है भरोसा। ये दीवार तब ढहती है जब दोनों में से कोई एक दूसरे से कुछ छिपाता है या फिर झूठ बोलता है। ऐसा ही एक मामले हरियाणा के पलवल जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। पलवल जिले में एक शख्स को शादी की पहली ही रात में ऐसा तोहफा मिला जिसकी उसके कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इस शख्स को अपनी ही पत्नी के दुष्कर्म का वीडियो मिला जिसे देखकर वो सन्न रह गया।

शादी को अभी कुछ घंटे ही हुए थे। घर में खुशियां छाई हुई थीं कि अचानक कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई सकते में आ गया। शख्त को कुछ लोगों ने उसके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। ये वीडियो उसकी पत्नी और नई नवेली दुल्हन के साथ हुए दुष्कर्म था।

खास बात यह है कि जिन लोगों ने उस महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया था उन्हीं ने इस शख्स वीडियो भेजा। वीडियो उसके पति को मिलने के बाद उसकी शादी महज चंद घंटों के अंदर ही टूट गई।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी होने के बाद वो वीडियो उसके पति को भेज दी।

जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के मुताबिक, एक महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

महिला ने लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली।

वहीं महिला के पति का कहना है कि, अगर उसे ये बाद शादी से पहले पता होती या बता दी जाती तो शायद ये शादी टूटती नहीं। लेकिन बाद में इन सब बातों की जानकारी मिलना दुखद है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here