29.1 C
Delhi
Thursday, June 8, 2023
No menu items!

उत्तरप्रदेश: हिंदू लड़की ने इस्लाम अपनाकर किया निकाह तो आरिफ को यूपी पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में किया गिरफ़्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बार फिर पुलिस द्वारा एक तरफा कार्यवाही का मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की को किडनैप कर उसका जबरन धर्मांतरण कराने और बलपूर्वक निकाह करने का मामला के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़की बी.कॉम में पढ़ती है और आरोपित आरिफ नामक युवक से प्रेम सम्बन्ध थे तथा स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपना कर निकाह कर लिया किन्तु लड़की के घर वालो को यह बात नगुजार निकाली और पुलिस में अपहरण, धर्म परिवर्तन जैसे मामले में एफआईआर दर्ज करवाई.

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रेम विवाह को कतीथ लव जेहाद का रंग देकर मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लड़की को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

मामला जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। इस इलाके की एक हिंदू लड़की 25 अप्रैल 2022 को अपने भाई संग किसी काम से उसके स्कूल गई थी। फिर वह उसी दौरान आरिफ के साथ भगाकर निकाह कर लिया। आरिफ रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड का निवासी है। बहन को दूसरे युवक के साथ जाने के बाद भाई ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद लड़की के परिजन उसे खोजने लगे, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। आखिर में छात्रा के पिता ने थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी और आरिफ को नामजद किया। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया गया।

FIR के आधार पर पुलिस आरिफ को अरेस्ट करने के लिए लगातार छापेमारी करने लगी, मगर वह कहीं हाथ नहीं आया। इसी दौरान गुरुवार (5 मई 2022) को पुलिस को मुखबिर से आरिफ के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरिफ को दखल की पुलिया के पास से दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरिफ से पूछताछ की। पूछताछ में आरिफ ने पुलिस को जानकारी दी कि लड़की ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और उसके बाद वह उससे निकाह कर चुका है।

सीओ (सिटी) हरि मोहन सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज की छात्र के लापता होने से छात्रा के परिजन बेहद चिंतित थे और उन्होंने एक युवक पर शक जताया था। इसके आधार पर छात्रा के पिता ने केस दर्ज करवाया। शिकायत के आधार पर आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराकर कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here