25.1 C
Delhi
Sunday, April 2, 2023
No menu items!

भाषा पर हंगामा: अंग्रेजी में पूछे गए सवाल का सिंधिया ने हिंदी में दिया जवाब, थरूर ने कहा – यह अपमान है

- Advertisement -
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच लोकसभा में हिंदी को लेकर विवाद हो गया। एक समय में थरूर के साथी रहे सिंधिया ने सदन में अंग्रेजी में पूछे गए एक सवाल का जवाब हिंदी में दिया।

इस पर थरूर भड़क गए और इसे अपमान बता डाला।दरअसल, तमिलनाडु के सदस्यों की ओर से अंग्रेजी में पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने हिंदी में उत्तर दिया। इस पर तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से हिंदी में प्रतिक्रिया देना सवाल पूछने वालों का अपमान है।थरूर ने कहा कि मंत्री अंग्रेजी बोलते हैं और उन्हें अंग्रेजी में उत्तर देना चाहिए। प्रश्न काल के दौरान थरूर ने कहा, ‘जरा जवाब हिंदी में मत दीजिए… ये अपमान है लोगों का।’ वहीं, सिंधिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सदस्य के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अजीब है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लेकर कहा, ‘मैं हिंदी बोलूं तो एतराज हो रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदन में अनुवादक भी है। वहीं, थरूर की टिप्पणी के तुरंत बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बिड़ला ने कहा कि यह अपमान नहीं है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here