27.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस बार लोकसभा-राज्यसभा की बैठक अलग अलग समय पर

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली, 25 जनवरी। संसद का सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस बार का सत्र शुरू हो रहा है, ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा की बैठकों के समय में बदलाव किया गया है।

संसद को दोनों सदन शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग समय पर कार्य करेंगे। ऐसा कोरोना के चलते सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए किया जा रहा है। इस बार बजट सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें अलग-अलग समय पर 5-5 घंटे की शिफ्ट में होंगी।

- Advertisement -

लोकसभा की बात करें तो एक फरवरी से सुबह 11 बजे से इसकी बैठक होगी और एक फरवरी को ही आम बजट पेश किया जाएगा। वहीं दो फरवरी को लोकसभा की कार्रवाई शाम चार बजे से रात को नौ बजे तक चलेगी। बता दें कि बजट का पहला सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा की ओर से जो बुलेटिन जारी कियाग या है उसके अनुसार सदन के चैंबर और दीर्घा का इस्तेमाल सांसदों के बैठने के लिए किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा दिन के पहले पहर में काम करेगी जबकि लोकसभा शाम के पहर में काम करेगी।बता दें कि राष्ट्रपति का अभिभाषण 31 जवरी को होगा, इसके बाद आधिकारिक रूप से बजट सत्र की शुरुआत होगी। पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। गौर करने वाली बात है कि 2020 में मानसून सत्र पहला ऐसा सत्र था जब लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें अलग-अलग समय पर हुई थी। पिछले साल बजट सत्र की बात करें तो पहले चरण के दौरान इसी व्यवस्था को लागू किया गया था।

- Advertisement -
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here