अपनी ज़िंदगी में इतना बड़ा मक़ाम हासिल करने के बावजूद भी धोनी ने कभी मेहनत से परहेज नहीं किया। धोनी की प्रफ़ेशनल लाइफ़ के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी भी खासा सुर्खियों में रही है।
पत्नी साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम कई मॉडल और एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। साल 2008 में आईपीएल के दौरान धोनी का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। चर्चा थी कि धोनी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
धोनी को डेट करना सबसे ग़लत फ़ैसला
इन दिनों धोनी साउथ इंडस्ट्री की मॉडल और एक्ट्रेस राय लक्ष्मी को डेट कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में राय लक्ष्मी ने बताया कि धोनी को डेट करना उनके जीवन का सबसे ग़लत फ़ैसला था। धोनी के साथ उनका रिश्ता मात्र एक साल ही चल पाया। लक्ष्मी ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ परफ़ेक्ट था लेकिन फिर कुछ बातों के ऊपर मनमुटाव शुरू हो गए। इसका नतीजा ये हुआ कि दोनो ने एक दूसरे से अलग होने का फ़ैसला किया और इनका रिश्ता यहीं टूट गया।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने कहा कि धोनी के साथ उनका रिश्ता उनके जीवन पर लगे एक काले धब्बे की तरह है जिसे वो कभी मिटा नहीं सकती। हालांकि, धोनी अपने जीवन में काफ़ी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने अपने कई रिश्तों के बाद आख़िर में साक्षी धोनी से शादी की थी। आज ये दोनो एक ख़ुशहाल जीवन जी रहे हैं। धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।