8 C
London
Tuesday, March 26, 2024

भारत के खिलाफ़ काली पट्टी बांध कर मैदान में उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जाने क्या वजह है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप 2022 का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधे नजर आएंगे। इसके पीछे का कारण बड़ा ही नेक है, जो बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम करने जा रही है

ये मुकाबला लोकल टाइम यानी यूएई के समय के अनुसार शाम 6 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में साढ़े 7 बजे होंगे।

दरअसल, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के काली पट्टी (ब्लैक आर्म बैंड) बांधने के पीछे की वजह ये है कि वे अपने देश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। पाकिस्तान में इस समय बाढ़ ने लाखों लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक पाकिस्तान में बाढ़ से 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

ये भी टॉस हारने के बाद भी पाकिस्तान को धूल चटा सकती है भारतीय टीम, पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का दावा

पाकिस्तान के कई इलकों में आई बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत है। यहां बारिश और बाढ़ के कारण हो रहे भूस्खलन व अन्य घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के मंत्री राणा सनौल्लाह ने जानकारी दी है कि देश में बाढ़ से करीब 33 लाख लोग प्रभावित हैं और 1033 लोगों की मौत इस बाढ़ हो चुकी है। मरने वालों में 456 पुरुष, 207 महिलाएं और 348 बच्चे शामिल हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here