27.1 C
Delhi
Sunday, September 17, 2023
No menu items!

कैमरे में कैद हुए सैफ- करीना के दोनों बच्चे, तैमूर हो गए ट्रोल

- Advertisement -
- Advertisement -

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सुपर डैशिंग एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के दोनों बच्चे तैमूर अली खान (Taimur Ali khan) और Jeh (जेह) पैपराजी के चहेते हैं। तैमूर और जेह जब भी घर से बाहर आते हैं तो पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं। वहीं फैन्स भी दोनों के फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर जेह और तैमूर पैपराजी के कैमरों में कैद हुए, लेकिन इस बार तैमूर ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि कई फैन्स उनके सपोर्ट में भी कमेंट कर रहे हैं।

ट्रोल हो रहे तैमूर
दरअसल हाल ही में तैमूर अली खान और जेह पैपराजी के कैमरों में कैद हुए। जेह जहां नैनी की गोद में दिख रहे हैं तो दूसरी ओर तैमूर ने टॉय गन पकड़ी है, जिसे उन्होंने पैपराजी की ओर ताना हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ओर जहां फैन्स इनके फोटोज को पंसद कर रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तैमूर को ट्रोल कर रहे हैं। 

- Advertisement -

समर्थन में उतरे फैन्स
इन तस्वीरों को वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में जैसे तैमूर अली खान ने पैपराजी की ओर टॉय गन का निशाना किया है, उसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कई फैन्स उनके सपोर्ट में भी बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो सिर्फ एक बच्चा है, उसे ट्रोल करना बंद करें।

तैमूर- जेह के फैन पेज
गौरतलब है कि तैमूर और जेह की अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तैमूर और जेह के फोटोज-वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी करते हैं। तैमूर के तो कई फैन पेज भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। वहीं करीना भी दोनों बच्चों संग तस्वीरें शेयर कर फैन्स को ट्रीट देती रहती हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here