10.9 C
London
Monday, December 11, 2023

तालिबान उतने ही आतंकी है जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि : मुन्नवर राणा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे को लेकर उनकी राय ने नए विवाद को जन्म दिया है। मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर दी है।

टीवी चैनल न्यूज नेशन से बातचीत में मुनव्वर राना ने कहा कि अगर वाल्मीकि रामायण लिख देते हैं तो देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू होते हैं। कहा कि इंसान का किरदार और इंसान का कैरेक्टर बदलता रहता है। हमें आज अफगानी अच्छे लगते हैं, दस साल बाद वह वाल्मीकि होंगे।

मुनव्वर राना ने आगे कहा कि आप उन्हें भगवान कह रहे हैं। आपके मजहब (हिन्दू धर्म) में किसी को भी भगवान कह दिया जाता है। वाल्मीकि एक लेखक थे। उनका जो किरदार था, उसे अदा किया। उन्होंने रामायण लिखकर बड़ा काम किया।

यूपी में हैं हिन्दू तालिबानी

इससे पहले मुनव्वर राना ने कहा था कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर ही है। पहले रामराज था लेकिन अब सब बदलकर कामराज है। कहा कि जितनी एके-47 उनके पास नहीं होंगी, उतनी तो हिन्दुस्तान में माफियाओं के पास हैं। तालिबानी तो हथियार छीनकर और मांगकर लाते हैं लेकिन हमारे यहां माफिया खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी थोड़े बहुत तालिबानी हैं, यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here