24.1 C
Delhi
Friday, June 2, 2023
No menu items!

अपनी ही नाबालिक बेटी से रेप के आरोप में मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

हरियाणा के अंबाला जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक पुजारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुजारी ने अपनी 16 साल की बेटी के साथ रेप किया था। पीड़िता ने आप बीती मंदिर के आस पास रहने वाली महिलाओं को बताई थई जिसके बाद इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद पीड़िता को गांव के सरपंच के पास ले जाया गया जहां उसने बताया कि उसके पिता ने सुबह करीब ढाई बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।

न्यूज़18 के मुताबिक, इस अपराध के बारे में जानने के बाद गांव के सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पुजारी के खिलाफ रेप और नाबालिग की भावनाओं को आहत पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। इस बारे में जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया: पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, ‘आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गांव के मंदिर में पुजारी का काम करता था। कुछ समय पहले, आरोपी की पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद उसकी दोबारा शादी की गई थी, लेकिन कुछ साल बाद उसकी दूसरी पत्नी का भी निधन हो गया।

इसके बाद से वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रह रहा है। 10वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी ने अपने पिता के साथ रेप करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया, ‘आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर बुधवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here