10.6 C
London
Saturday, April 20, 2024

बुर्का पहन दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंची हिंदू महिला, मची खलबली

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर में सुबह 8 बजे के करीब एक महिला हिजाब पहनकर मंदिर में घुस गई। जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। महिला की पोशाक देखकर नंदी हॉल के पास खड़े सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

दरअसल महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि महिला को हमने हिरासत में लिया। और जांच के दौरान पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने पूछताछ की तो महिला अपने ऊपर भूतों का साया बताकर महाकाल मंदिर में दर्शन करने की बात की।

वहीं महाकाल प्रबंधक समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने महाकाल थाना पुलिस को बुलाकर इस बात की जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस महिला को महाकाल थाने ले गई।यंहा पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला और थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने महिला से बात की तो उसने अपना नाम लक्ष्मी बताया और हिजाब पहनकर दर्शन करने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। 

जानकारी देते हुए आशीष सिंह ने कहा कि जैसे ही हमे जानकारी मिली वैसे ही हमने महिला को हिरासत में लेकर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। और जब महिला के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वो दिमागी रूप से विक्षिप्त है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी मुस्लिम युवक टोपी पहन कर मंदिर में आ गया था जिस पर भी विवाद खड़ा हुआ था। महाकालेश्वर मंदिर में कुछ महीने पहले एक मुस्लिम युवक भी टोपी पहनकर महाकाल दर्शन करने पहुंचा था। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया था। मंदिर में पहले भी कई बार मुस्लिमों के दर्शन करने पर हंगामा हो चुका है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here