लखनऊ, 13 जनवरी। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 50 महिला उम्मीदवार हैं, जिनमें 2017 की उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां भी शामिल है।
प्रियंका बोलीं – उम्मीद है, हम राज्य में नई तरह की राजनीति की शुरुआत करेंगे
प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘125 उम्मीदवारों में से 40 प्रतिशत नाम महिलाओं के हैं। 40 प्रतिशत युवाओं के नाम हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाजसेवी भी शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य में हम नई तरह की राजनीति की शुरुआत करेंगे।’
इस सूची में संघर्षशील प्रत्याशी हैं, जो एक नई राजनीति की पहल करेंगे।
— Congress (@INCIndia) January 13, 2022
हमें आशा है कि इनके जरिए हम प्रदेश की राजनीति में नई उम्मीद लेकर आएंगे, एक परिवर्तन लेकर आएंगे।#आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/Q9YXsMU1Ll
कांग्रेस की ओर से बनाई गई कुछ अहम महिला उम्मीदवारों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। एनआरसी-सीएए के खिलाफ आंदोलन में शामिल सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को भी टिकट मिला है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा। पार्टी ने कई पीड़ित और संघर्षशील महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। #आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/V6pTXP5315
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 13, 2022
उन्नाव रेप पीड़िता की मां को इसलिए दिया गया टिकट
प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह को इसलिए उम्मीदवार बनाया गया है ताकि वे अपना संघर्ष जारी रखें। वह चाहती हैं कि जिस सत्ता के जरिए उनकी बेटी पर अत्याचार हुए और परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वह हासिल करें।
यूपी में सभी सात चरणों में होंगे चुनाव
गौरतलब है कि यूपी की कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च कोबाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।
You must log in to post a comment.