32.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

फिल्म मेकर ने कहा देश के ‘मुसलमानों’ पर हो रहा जुल्म, भारत को बचा सकते हो तो बचा लो

- Advertisement -
- Advertisement -

रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान देश के कई हिस्सों से हिंसा की खबर सामने आई। विपक्ष के नेताओं समेत कुछ पत्रकार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है फिल्ममेकर विनोद कापड़ी का। विनोद कापड़ी लगातार ट्विटर पर हिंसा के वीडियो और फोटो शेयर कर प्रधानमंत्री पर तंज कस रहे हैं। देश को गृहयुद्ध में धकेलने का आरोप लगा रहे हैं।


विनोद कापड़ी ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि “भारत के मुसलमानों के साथ बेहद ज्यादती हो रही है, घोर अन्याय! हर पल, हर घंटे, रोज। देश की अदालतों, आंखों की पट्टी खोलो और भारत बचा सकते हो तो बचा लो।” विनोद कापड़ी के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

- Advertisement -

मोहम्मद कलीम नाम के यूजर ने लिखा कि ‘आपके हिम्मत और सच बोलने की साहस को सलाम है, आप जैसे लोगों ने हीं एकजुटता को संभाल रखा है और यही ताकत हिंदुस्तान की जान है।’ नौशाद अंसार नाम के यूजर ने लिखा कि ‘वैसे भी कानून के आंखों में पहले से ही काली पट्टी बंधी हुई है कुछ दिखाई नहीं देता है।’ शादाब नाम के यूजर ने लिखा कि ‘मुझे खुशी है कि आप जैसे लोग हमारे साथ हैं।

आप जैसे सच्चे सनातन को मेरा सलाम, आप हमेशा गलत को गलत और सही को सही बोलते हैं बिना किसी की परवाह किए । एक सरकार है जिसके रहते इतना सब कुछ हो जाता है।’

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here