38.1 C
Delhi
Tuesday, June 6, 2023
No menu items!

कॉरीडोर छलावा, हिंदुओं को विश्वनाथ मंदिर चाहिए : तोगड़यिा

- Advertisement -
- Advertisement -

वाराणसी में माता शृंगार गौरी की मूर्ति बंधक है, उसे मुक्त कराना होगा। जब तक काशी और मथुरा में मंदिरों का निर्माण नहीं होगा, तब तक हिंदुओं को संतोष नहीं होगा। वह शनिवार को शहर के प्रभातनगर में एक आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की बात सरकारें न करें। यदि कर रही है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आएं।

काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण का कानून बनाएं। यदि नहीं कर सकतीं तो चुनाव में हिंदुत्व की बात न करें। श्रीराम मंदिर तो बन गया लेकिन आज भी करोड़ों गरीब हिंदू बेघर हैं। जिस दिन उनकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी, उसी दिन रामराज आएगा। 

- Advertisement -

तोगड़िया ने कहा कि यह हिंदुत्व की शक्ति है कि जो श्रीराम को नहीं मानते थे वह राहुल गांधी अब खुद को हिंदू बताते घूम रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी चुनावी रैलियों में सार्वजनिक मंचों से चंडी पाठ कर रहीं थीं। सनातन सेना मंडल महासचिव विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि प्रवीण तोगड़िया शनिवार रात प्रभातनगर में ही प्रवास करेंगे।

रविवार पूर्वाह्न 11 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान तृप्ति शुक्ला, अभिषेक चंदेल, अमन पटेल, मन्नत ठाकुर, चेतन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


हिंदू हेल्पलाइन से करेंगे मदद 
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदू हेल्पलाइन की शुरुआत जल्द करेंगे। इस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित की मदद करेंगे। इसी तरह इंडिया हेल्थ हेल्प लाइन भी शुरू होगी। जिसमें दस हजार डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा राशन वितरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रकल्प बनाए गए हैं। उनका संगठन हिंदू जागरण का काम कर रहा है। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here