पलवल। हरियाणा पुलिस का एक कांस्टेबल पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया है। उसकी पहचान कांस्टेबल सुरेंद्र के तौर पर हुई है, जो ज़िला सचिवालय में तैनात था। पलवल के एसपी दीपक गहलावत ने उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, खूफिया एजेंसियों के इनपुट मिलने के बाद आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पाकिस्तान के लिए सूचनाएं भेजने वाला पकड़ा गया
सुरेंद्र के बारे में पता चला है कि, वो 2018 से सेना की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंसी को देता रहा है। इसके लिए उसे हजारों रुपए रकम मिली। पलवल के एसपी दीपक गहलावत के मुताबिक, कांस्टेबल सुरेंद्र पाकिस्तान से 65-70 हज़ार रुपए प्राप्त कर चुका था।
रेवाड़ी से STF ने पकड़ा था पाकिस्तानी जासूस
इससे पहले हरियाणा के ही धारूहेड़ा से स्पशेल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने पाकिस्तानी जासूस को पिछले साल गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान महेश कुमार के तौर पर हुई। जो कि, भारतीय सेना में ही चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। वह मूल रूप से रेवाड़ी का रहने वाला था। सितंबर 2020 में रात के समय उसकी गिरफ्तारी हुई और रेवाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके बारे में एसटीएफ के डीआइजी सतीश बालन ने बताया कि, खुफिया एजेंसी से सूचना के आधार पर उसे पकड़ने में कामयाबी मिली।
बताया जाता है कि, उसकी सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से चैटबाजी होती थी। वो उससे भारतीय सेना और भारत की गोपनीय सूचनाएं लेती थी। दोनों में दो साल से जुड़ाव था। उसे पाकिस्तान से कई बार मोटी रकम भेजी गई थी।
You must log in to post a comment.