28.1 C
Delhi
Saturday, September 23, 2023
No menu items!

कम्युनिस्ट नेता ने ठुकराया पद्म भूषण, कहा मुझे नहीं चाहिए

- Advertisement -
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा दिए गए पद्म भूषण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बुद्धदेब भट्टाचार्य 2002 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं पद्म भूषण पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं जानता, किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया। अगर मुझे पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, तो मैं इसे अस्वीकार करता हूं।”

- Advertisement -

इस मामले में गृह मंत्रालय की ओर से भी बयान आया है। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, “शीर्ष अधिकारी ने बीमार बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर फोन किया था। उनकी पत्नी ने फोन रिसीव किया और उनकी पत्नी को बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण सम्मान प्रदान करने की जानकारी दी गई थी।”

गौरतलब है कि सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मंगलवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भी पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया।  इस बार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई। इससे पहले 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाज सुधारक नानाजी देशमुख और प्रख्यात गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया गया 

128 लोगों को पद्म पुरस्कार

कोविड-19 का टीका कोविशील्ड विकसित करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला और स्वदेशी कोरोना वायरस टीके कोवैक्सिन का उत्पादन करने वाली कंपनी भारत बायोटेक के कृष्णा इल्ला और सुचित्रा इल्ला को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, टाटा ग्रुप के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण दिया गया। पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, गुजरात के धार्मिक शिक्षक स्वामी सच्चिदानंद 17 पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो दोहरे मामलों सहित 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी। दोहरे मामले में, पुरस्कार की गणना एक के रूप में की जाती है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here