36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023
No menu items!

मिस्त्र में जन्मा बंदर के सर जैसी शक्ल वाला बकरी का बच्चा, तस्वीरें देख कर हर कोई हैरान

- Advertisement -
- Advertisement -

दुबई: मिस्र में बंदर के सिर की तरह दिखने वाली बकरी के बच्चे की जन्म के दो दिन बाद ही मौत हो गई।

हालाँकि ऊपरी मिस्र के असियट गवर्नमेंट के अल हेदया गाँव में बंदर जैसे सिर वाली बकरी के जन्म ने बहुत रुचि पैदा की है। और चर्चा का विषय बन गया है

सोशल मीडिया पर बकरी का वीडियो और फोटो वायरल हो गया है। मालिक ने कहा कि वह हैरान था कि कैसे एक बकरी ने उसे “अजीब प्राणी” को जन्म दिया।

- Advertisement -

जबकि कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि बकरी दो प्रजातियों के बीच अंतःप्रजनन का परिणाम है, विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैज्ञानिक रूप से असंभव है।

पशु चिकित्सकों ने इस घटना की व्याख्या एक जन्मजात दोष के रूप में की, जिसमें बंदरों और बकरियों के बीच एक क्रॉस की असंभवता पर बल दिया गया।

एक पशु चिकित्सक मोहम्मद यूसुफ ने कहा: “बंदर के सिर वाली बकरी का जन्म संभव नहीं है। यह जन्मजात दोष है, बंदर का सिर नहीं।”

काहिरा विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा के संकाय के डीन डॉ इमान बक्र ने कहा कि ये जन्मजात विकृतियां हैं जैसे कि मनुष्यों में होती हैं, यह समझाते हुए कि वे माता-पिता में अनुवांशिक कारणों के कारण हैं, या गर्भावस्था के दौरान मां के विषाक्त पदार्थों के संपर्क से होता हैं। जैसे की गर्भावस्था के दौरान आसपास का वातावरण या वायरस के संपर्क में आना।

डॉक्टर बक्र ने जोर देकर कहा कि ये मामले दुर्लभ हैं, लेकिन वे होते हैं और वैज्ञानिक कारण होते हैं। विकृत जानवरों की जीवन जारी रखने की क्षमता अक्सर कठिन और कभी-कभी असंभव होती है,

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here