33.1 C
Delhi
Friday, September 29, 2023
No menu items!

आलिया के दिल्ली जाने पर BMC का एक्शन, Miss Bhatt के खिलाफ दर्ज होगी FIR!

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं। खबर है कि आलिया भट्ट के खिलाफ पेंडेमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। दरअसल आलिया भट्ट  दिसंबर को फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां पर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। हालांकि आलिया की रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन नियमों के मुताबिक आलिया भट्ट भी उसी पार्टी मे थीं तो उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहना था।

वहीं आलिया होम क्वारंटीन न होते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’  के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ दिल्ली पहुंच गईं। इसके बाद कहा गया कि बीएमसी ने उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन होने के लिए भी बोला था लेकिन वो फिर भी मुंबई लौट आईं।

- Advertisement -

आलिया भट्ट के दिल्ली जाने की जानकारी मिलने पर BMC के H-West वॉर्ड के स्वास्थ्य विभाग ने उनके मैनेजर से बुधवार को संपर्क किया था। स्वास्थ्य विभाग ने आलिया से कहा है कि आपने नियम तोड़ा है, ऐसे में आप दिल्ली में ही रुकें, वापस मुंबई न आएं, जिससे और लोगों तक ये वायरस न फैले। मगर इस बार भी आलिया नहीं मानीं और देर रात मुंबई वापस आ गईं। इसलिए अब एक्ट्रेस पर पेंडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

BMC जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा- मैंने डीएमसी स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम आइसोलेशन नियम का उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। वह एक रोल मॉडल हैं, इसलिए उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था। नियम सबके लिए समान हैं।

बीते दो-तीन दिनों से जिस तरह सिलेब्रिटीज में कोरोना का खतरा बढ़ा है, महानगरपालिका भी इसको लेकर चिंता में है। अभी दो दिनों में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की वाइफ सीमा खान और उनका छोटा बेटा योहान, सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here