25.1 C
Delhi
Tuesday, June 6, 2023
No menu items!

भाजपा नेता ने कहा जो हिंदुओं की बेज्जती करते हैं उन पर थूकने का समय आ गया है, कांग्रेस ने कहा भाजपा के सदस्य हैं जावेद हबीब

- Advertisement -
- Advertisement -

मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब द्वारा एक महिला के बाल संवारने के दौरान उसके सिर पर थूक देने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब इस मामले को लेकर राजधानी में हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो हिंदुओं को अपमानित करते हैं और महिलाओं के बालों पर थूकते हैं, उन पर थूकने का समय आ गया है। उन्‍होंने शनिवार को ग्राम बूढ़ाखेड़ा में आयोजित एक समारोह के दौरान यह बात कही।

रामेश्वर ने जावेद हबीब के संदर्भ में कहा कि जिनकी संस्कृति ही थूकने की है, उन पर थूकने का समय आ गया है। जो हमें अपना अपमानित करते हैं उन पर थूकने में कोई बुराई नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के सिर पर थूक दिया था। सिर पर पानी लगाने के बजाय थूकने का वीडियो वायरल होने पर देशभर में बवाल मच गया था। लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की थी इस वीडियो के बाद जावेद हबीब के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

- Advertisement -

कांग्रेस ने कहा भाजपा के सदस्य हैं जावेद हबीब कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा है कि प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब भाजपा से जुड़े हैं। सन 2019 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे अब भाजपा नेता ही उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ज्ञानचंदानी ने कहा है कि किसी महिला के सिर पर थूकना उचित नहीं है लेकिन इस मामले में भाजपा को राजनीति करने के बजाए अपनी पार्टी के सदस्य पर कार्रवाई करना चाहिए।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here