30.1 C
Delhi
Sunday, June 4, 2023
No menu items!

तरुण चुग बोले- सेवा हमारे डीएनए में, हम देश की सबसे बड़ी हेल्थ फोर्स बनाएंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महासिचव तरुण चुग ने कहा कि जब कोरोना आया, तो कई विपक्षी दल अज्ञातवास पर चले गए, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की मिसाल कायम की। क्योंकि सेवा भाजपा कार्यकर्ता के डीएनए में हैं। अब देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की देश की सबसे बड़ी हेल्थ फोर्स बनाएगी। यह बात उन्होंने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत पर कही। चुग इस अभियान के पार्टी के प्रभारी भी हैं। यहां चुग ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक में प्रत्येक बूथ पर दो प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैनात होंगे। 31 अगस्त तक हर मंडल स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हर बूथ तक भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक सेवा का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश में 1 लाख 52 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक सरकार की चिकित्सीय टीम के सहयोगी के रूप में मौजूद रहेंगे। 

वोट-सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए काम-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने का माध्यम नहीं है।
समाज सेवा और सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी हथियार है। कोई राजनीतिक दल ऐसा भी है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में नए प्रतिमान रच दें। प्रदेश में बाढ़ आई हुई है, लेकिन हमने जान नहीं जानें दी। 8900 लोगों को बचा लिया। 32900 को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। भाजपा अब जो काम कर रही है, वह पहले कभी किसी ने नहीं किया। स्वास्थ्य स्वयंसेवक ये भारत के राजनीतिक इतिहास की अद्भूत घटना है। इससे सेवा के नए अध्याय का प्रारंभ हुआ है। कोरोना महामारी से निपटने सरकार और संगठन दोनों की पूरी तैयारी है। नर्स न आए, तो स्वास्थ्य स्वयंसेवक खुद काम करेंगे। हर कार्यकर्ता को प्रायमरी हेल्थ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो वोट और सत्ता के लिए नहीं जनता के लिए काम करते हैं। 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here