27.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

Taarak Mehta ka ooltah chashma के जेठालाल की बेटी करने जा रही शादी, जाने कौन है होने वाला दूल्हा

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल (Jetha Lal) का रोल निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) जल्द ही समधी बनने वाले हैं।

उनकी बेटी नियति जोशी शादी करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, नियति 8 दिसंबर को नासिक में शादी करने जा रही हैं। नियति के होनेवाले दूल्हे का नाम यशोवर्धन मिश्रा है और वो जाने-माने लेखक अशोक मिश्रा के बेटे हैं। शादी के दो दिन बाद 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में रिसेप्शन होगा, जिसमें तारक मेहता की स्टारकास्ट के अलावा बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

- Advertisement -

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी की बेटी नियति करीब 4 साल से यशोवर्धन को जानती हैं। दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है और इसी दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इनकी शादी पहले ही हो जाती, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते उन्हें शादी को आगे बढ़ाना पड़ा। दिलीप जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा के पिता लिरिसिस्ट अशोक मिश्रा हैं। उन्होंने 2008 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ में गाने लिखे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी की बेटी नियति करीब 4 साल से यशोवर्धन को जानती हैं। दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है और इसी दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इनकी शादी पहले ही हो जाती, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते उन्हें शादी को आगे बढ़ाना पड़ा। दिलीप जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा के पिता लिरिसिस्ट अशोक मिश्रा हैं। उन्होंने 2008 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ में गाने लिखे हैं।

दो बच्चों के पिता हैं जेठालाल :दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है और उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। हालांकि इतना लंबा वक्त गुजरने के बाद भी जयमाला लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। रियल लाइफ में जेठालाल यानी दिलीप जोशी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम नियति जोशी, जबकि बेटे का ऋत्विक जोशी है। दिलीप जोशी जब भी शूट से फ्री होते हैं अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। दिलीप जोशी ने सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें मैंने प्यार किया, हुन हुंशी हुंशीलाल, यश, सर आंखों पर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, वन टू का फोर, हमराज, दिल है तुम्हारा, क्या दिल ने कहा, फिराक, डॉन मुत्थु स्वामी, ढूंढते रह जाओगे और वॉट् योर राशि जैसी फिल्में शामिल हैं।

- Advertisement -
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here