10.3 C
London
Friday, April 26, 2024

सुशांत सिंह राजपूत के सोशल मीडिया अकाउंट पर हुई हलचल, फैंस बोले यकीन नहीं हो रहा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में बसी हुई है। अक्सर किसी ना किसी मौके पर फैंस सुशांत की तस्वीरें साझा कर या उनकी कोई बात याद कर अपने दिल का हाल बताते हैं। सुशांत को गुजरे एक साल से ऊपर का वक्त हो गया है लेकिन कभी कभी फैंस का ये दिल मानता ही नहीं कि बॉलीवुड का एक चमचमाता सितारा अब आकाश की दुनिया का सितारा बन चुका है। अब हाल ही में सुशांत से जुड़ी कुछ ऐसी बात हो गई है जिससे एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है।

डीपी बदलने पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल हाल ही में सुशांत के फेसबुक प्रोफाइल की डिस्प्ले पिक्चर यानि डीपी बदल गई है और फैंस ने इस पर ध्यान दिया है। इसके साथ ही फैंस सुशांत की डीपी को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस शक जता रहे हैं कि कोई सुशांत की प्रोफाइल से छेड़छाड़ कर रहा है। यहां तक कि कुछ फैंस का मानना है कि खुद सुशांत ने अपनी प्रोफाइल बदली है।

सुशांत की प्रोफाइल पिक्चर बदलने पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां ये देखकर काफी भावुक हो गए तो वहीं कुछ का मानना है कि सुशांत ने खुद ऐसा किया है। एक ने लिखा, ”जो भी इस पेज को हैंडल कर रहा है प्लीज कुछ भी अपडेट या चेंज ना करें। ये अजीब है। इससे भी ज्यादा हम उनकी यादों के साथ जीना चाहते हैं’। 

एक और यूजर ने लिखा, ‘ये सब क्या है। आखिर कौन है जो सुशांत का अकाउंट देख रहा है? फेसबुक पर अपलोड की गई नई प्रोफाइल पिक्चर में सुशांत ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट्स में समंदर के किनारे पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि साल 2020 में 14 जून को सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनके निधन पर हत्या का शक जताते हुए इस केस की सीबीआई जांच की मांग की गई थी जिसके बाद से इस मामले की जांच जारी है। अक्सर सुशांत के केस को लेकर कई खुलासे भी होते हैं।

सुशांत केस के निधन के साथ ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद से ये केस एनसीबी भी देख रही है। इस केस में रिया च्रकवर्ती के साथ और भी कई लोगों को आरोपी माना गया था। यहां तक कि सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया च्रकवर्ती को भयखला जेल भी भेजा गया था। हालांकि रिया अब जमानत पर बाहर हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here