30.1 C
Delhi
Thursday, September 28, 2023
No menu items!

के एल राहुल संग बेटी अथिया की शादी की खबर पर भड़के सुनील शेट्टी, सुनाई खरी खोटी

- Advertisement -
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल क्रिकेट की दुनिया से बाहर बॉलीवुड में भी पिछले कुछ दिनों से काफी मशहूर हो रहे हैं। पिछले दिनों अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर पर भी राहुल को शेट्टी परिवार के साथ देखा गया था। इसी को लेकर खबरें यह भी थीं कि दोनों साल 2022 में शादी कर सकते हैं। इस खबर को लेकर सुनील शेट्टी ने गुस्सा जाहिर किया है।

बॉलीवुड के अन्ना ने शेट्टी परिवार में इस साल डबल सेलिब्रेशन की खबर को शेयर करने वाली वेबसाइट को खूब सुनाया। बॉलीवुड वेबसाइट ने साल 2022 में अहान शेट्टी-तान्या श्रॉफ और केएल राहुल-अथिया शेट्टी के शादी करने की खबर को लिखा था। सुनील शेट्टी ने इस खबर को खारिज करते हुए एक ट्वीट किया और वेबसाइट को लेकर कई बातें भी लिखीं।

- Advertisement -

सुनील शेट्टी ने लिखा कि,’मैंने यह आर्टिकल देखा और मुझे समझ नहीं आ रहा मैं दुखी हूं या खुश। मुझे समझ नहीं आता तथ्यों के बिना कैसे कोई ऐसा कर सकता है। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से ही पत्रकारिता का नाम खराब होता है। कम ऑन आप इससे भी बेहतर कर सकते हैं।’

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की वनडे टीम की कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने 5 नवंबर 2021 को अथिया के जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने अन्ना की बेटी के लिए लिखा था कि,’हैप्पी बर्थडे माय लव (हार्ट इमोजी)।’ इसके बाद अहान की फिल्म तड़प के प्रीमियर पर राहुल और अथिया एक दूसरे के काफी करीब नजर आए थे।

2021 में इंग्लैंड दौरे पर भी अथिया शेट्टी को लगातार केएल राहुलके साथ स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते और रिएक्ट करते नजर आते हैं। दोनों का प्यार तो जगजाहिर हो गया है लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं या नहीं और अगर बंधते हैं तो कब?

अथिया के अलावा केएल राहुल उनके भाई अहान शेट्टी के साथ भी एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करके देखे जा चुके हैं। अहान की फिल्म तड़क के प्रीमियर पर तो राहुल पहुंचे ही थे साथ ही फिल्म की रिलीज से पहले कई बार उन्हें शेट्टी ब्वॉय के साथ तस्वीरों में देखा गया था। कई बार राहुल अहान की तारीफ करते भी नजर आए थे.

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here