32.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

राजस्थान के और शहर में ‘तनाव’, विश्व हिन्दू परिषद के ‘नेता’ की ‘पिटाई’ के बाद मामला गरमाया

- Advertisement -
- Advertisement -

हनुमानगढ़ : राजस्थान (Rajasthan) के एक और शहर में तनाव हो गया है। हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के नोहर में VHP नेता की पिटाई के बाद आक्रोश बढ़ गया है। यहां वार्ड नंबर 12 आदर्श कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास समुदाय विशेष के युवकों से झगड़ने गए विश्व हिन्दू परिषद के नेता की सामने पिटाई होने के बाद मामला गरमा गया है.

इस दौरान लाठी वार से विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद यहां बवाल बढ़ गया।

- Advertisement -

हाइवे जाम, गिरफ्तारी की मांग
इस हमले के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने मेगा हाइवे पर जाम लगा दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए नोहर में आसपास के पुलिस थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करे।

शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
नोहर में जोधपुर, भीलवाड़ा और भरतपुर जैसी स्थिति न हो इसलिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान की तैनाती कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बुधवार देर रात हुई इस घटना के बाद से ही इलाके में काफी तनाव है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा भी किया जा रहा है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here