29.1 C
Delhi
Thursday, June 8, 2023
No menu items!

यूपी में मंत्री के बेटे ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी 6 की मौत, कई घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश: यूपी के लखीमपुर जनपद में केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री व लखीमपुर सांसद अजय मिश्र टेनी के बेटे मोनू मिश्र ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई। इस घटना में आठ किसान गायक भी बताए गए हैं। घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने मंत्री के बेटे समेत दो अन्य गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। 

- Advertisement -


जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और उत्तर प्रदेश  के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। जब इसकी भनक कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को लगी तो किसान हेलिपैड पर पहुंच गए। और किसानों ने इनके आगमन से फले ही हेलिपेड पर कब्जा कर लिया।

इसके बाद दोपहर करीब 2.45 बजे सड़क के रास्ते अजय मिश्रा और मौर्य का काफिला जब तिकोनिया चौराहे से गुजरा  तो किसानों  ने उन्हें काल झंडे दिखाए। इसी दौरान काफिले में शामिल अजय मिश्रा टेनी के बेटे अभिषेक उर्फ़ मोनू मिश्र ने अपनी गाड़ी प्रदर्शन कर रहे किसानों पर चढ़ा दी जिससे कई किसानों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर किसान आग बबूला हो गए और  उन्होंने अभिषेक मिश्रा की गाड़ी समेत दो अन्य गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को लखीमपुर रवाना किया है। ​वहीं रेंज आइजी लक्ष्मी सिंह भी लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हो गई हैं। इधर, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी गाजीपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं।

दरअसल, किसान बीते सप्ताह दिए अजय मिश्रा टेनी के एक बयान से आहत हैं। किसानों का कहना है कि मंत्री बनने के बाद अजय मिश्रा ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा था कि हम अपनी पर आ गए तो हम क्या कर सकते हैं?  यह सब जानते हैं। अजय मिश्रा टेनी ने यह बयान किसानों की तरफ से काले झंडे दिखाए जाने के बाद दिया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here