मुंबई: ‘कोई मिल गय एक्टर रजत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर एक व्यक्ति को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति को कूपर हाॅस्पिटल में एडमिड करवाया गया है। एक्टर ने खुद बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी से शख्स को टक्कर मार दी। जत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात एक्टर रजत बेदी अंधेरी में कथित तौर पर एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि 39 साल का वह शख्स अपने काम से घर लौट रहा था, जब यह हादसा हो गया। उस समय वह शख्स नशे में धुत्त था।
रहालांकि, रजत ने इस ऐक्सिडेंट के बाद वहां से भागे नहीं बल्कि उन्होंने पीड़ित की मदद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने शख्स के परिवार को आश्वासन दिया है कि वह उनका पूरा ट्रीटमेंट कराएंगे। इसके बाद एक्टर वहां से चले गए

रजत की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘कोई मिल गया’ के अलावा ‘रॉकी’ ‘चालबाज’, ‘रक्त’, ‘खामोश’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।