32.1 C
Delhi
Thursday, June 8, 2023
No menu items!

सलमान खान संग शादी वाली तस्वीरों और खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

- Advertisement -
- Advertisement -

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान यानी की सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को इस बात का इंतजार है कि वो शादी कब करेंगे। कई बार उनकी शादी को लेकर फैंस और मीडिया में सवाल पूछे गए हैं लेकिन हर बार वो इस सवाल को टालते हुए नजर आए। हाल हीं में सलमान खान और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद ये सवाल उठने लगे क्या दोनों ने शादी रचा ली।

वहीं इस बात को लेकर अब नया खुलासा किया है। इस तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Reaction) का रिएक्शन सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और नकली तस्वीर के बीच अंतर नहीं कर सकते’। सोनक्षी के इस कमेंट्स के बाद लगातार फैंर के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं इस कमेंट करते हुए यूजर लगातार सोनाक्षी सिन्हा को स्पोर्ट कर रहे हैं। आप इस फोटो में साफ देख सकते हैं कि ये पूरी तरह से नकली है।

- Advertisement -

इस तस्वीर में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। सलमान जहां सफेद शर्ट और बेज रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ट्रेडिशनल लाल साड़ी में जूलरी और मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं । इस वायरल फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप रिप्लाई क्यों कर रही हैं’। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे खुशी है आपने इस पर बोला। इस तरह के गॉसिप पेज को बंद करना चाहिए’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘वो अटेंशन चाहते हैं और आप उन्हें दे रही हैं’। 

खैर जो भी था,  सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रख दी हैं जिसका सच भी सामने आ गया है। वहीं अब एक बार फिर यूजर के दिमाग से सलमान खान की शादी की बात आने लगी है और वो फिर से जानना चाहते हैं कि, उनके भाईजान आखिर शादी कब करेंगे।  

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here