8.7 C
London
Saturday, April 27, 2024

शायर नगमा बरेलवी ने की ‘आत्महत्या’, कमरे में फंदे से लटकी मिली ‘लाश’ 

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर की रहने वाली मशहूर एंकर और नगमा बरेलवी के नाम से शायरी करने वाली लकी सक्सेना की बुधवार रात को मौत हो गई। उनका शव कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 प्रेमनगर में बांके की छावनी की रहने वाली लकी सक्सेना (47) अपने परिवार के साथ रहती थी। एक साल पहले उन्होंने राजा खान उर्फ फुरकान के साथ शादी की थी। फुरकान उनके साथ ही रहता था।

बुधवार रात को लकी सक्सेना अपने कमरे में सो रही थी। सुबह करीब 11 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर उनके परिवार वालों ने दस्तक दी लेकिन कुछ आवाज नहीं आई।

इसके बाद सुभाषनगर बीडीए कॉलोनी में रहने वाली उनकी बहन गजल सक्सेना को जानकारी दी गई। जिस पर गजल सक्सेना बांके की छावनी पहुंची। प्रेमनगर थाना पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर देखा तो लकी सक्सेना का शव चुन्नी के सहारे लिंटर में पंखे के होल्डर से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here