27.1 C
Delhi
Wednesday, October 4, 2023
No menu items!

शाहरुख और गौरी अब आर्यन खान के लिए ढूंढ रहे निजी बॉडी गार्ड

- Advertisement -
- Advertisement -

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान  के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अब करीब एक महीने के बाद आर्यन जेल से वापस अपने घर आ गए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट से  जमानत मिलने के बाद आर्यन 30 अक्टूबर को अपने घर वापस पहुंचे। शाहरुख और गौरी अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और शायद यही वजह है कि शाहरुख खान आर्यन के लिए एक प्राइवेट बॉडीगार्ड ढूंढ रहे हैं। 

किस बात को लेकर डर रहे हैं शाहरुख और गौरी

- Advertisement -

आर्यन खान के गिरफ्तार होने के बाद से ही शाहरुख खान  का परिवार डर गया है। आर्यन के भविष्य को लेकर चिन्तित है  शाहरुख और गौरी। गौरी को लगता है कि अगर आर्यन के साथ बॉडीगार्ड रहेगा तो वह उनका ध्यान रखेगा। जैसे कि  शाहरुख के पास रवि है। जो उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है। शाहरुख अब जल्द से जल्द बेटे आर्यन के लिए भी बॉडीगार्ड ढूंढ रहे हैं। 

 आर्यन की हेल्थ को लेकर भी चिंतित है शाहरुख और गौरी

 आर्यन की हेल्थ की गौरी को बहुत चिंता हो रही है  रिपोर्ट्स के मुताबिक जब आर्यन का हेल्थ चेकअप हो जाएगा तो उनके लिए प्रॉपर डाइट चार्ट बनवाया जाएगा क्योंकि वह जेल में सही तरीके से खाना नहीं खा रहे थे। इतना ही नहीं आर्यन की मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखा जाएगा और उनके लिए काउंसलिंग सेशन प्लान किए गए हैं। शाहरुख खान और गौरी ने प्लान किया है कि 2-3 महीनों तक आर्यन घर के अंदर ही रहेंगे इतना ही नहीं बेटे की हर मूवमेंट पर नजर रखेंगे साथ ही वह किन लोगों की कंपनी में रहते हैं इस पर भी ध्यान रखा जाएगा।

 गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग केस में 2 अक्टूबर को हुई छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें इस मामले में करीब तीन हफ्ते बाद जेल से जमानत मिली थी। इससे पहले आर्यन ने ऑर्थर रोड जेल में करीब 28 दिन बिताने पड़े थे। 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here