9.6 C
London
Wednesday, April 24, 2024

दुबई से आए शब्बीर अहमद से 12 लाख का सोना हड़पा, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

विदेश से आये एक व्यक्ति के साथ बड़ी साजिश करके लगभग 12 लाख रूपये मूल्य का सोना हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। पनियारा पुलिस पर मिलिभगत का आरोप है।

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा कस्बा में दुबई से आए एक व्यक्ति से लगभग 12 लाख रूपये मूल्य का सोना हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में पनियरा पुलिस भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित ने पनियरा पुलिस पर भी सोना हड़पने वाले लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अब इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

स्थानीय न्यूज़ वेबसाइट ने जब इस मामले को लेकर एसपी प्रदीप गुप्ता से बात की तो पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नही है। उन्होंने जल्द ही थानेदार से जानकारी लेने और उसके अनुसार उचित कार्रवाई की बात की। 

स्थानीय न्यूज़ वेबसाइट ने इस मामले में आरोपों से घिरी पनियरा के थानेदार रामाज्ञा सिंह को भी फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

स्थानीय न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राजस्थान के नागौर जिला निवासी शब्बीर अहमद और महराजगंज निवासी महेंद्र दुबई में साथ-साथ रहते हैं। शब्बीर अहमद ने दुबई से घर आते समय महेंद्र के हाथ लगभग 12 लाख रूपये का सोना भेजा। शब्बीर अहमद ने कहा था यह सोना उसके परिजन या लोग लखनऊ एयरपोर्ट या फिर पनियरा से उसके पास से ले लेंगे। लेकिन महेंद्र के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर कस्टम विभाग ने सोना पकड़ लिया। जिसके बाद महेंद्र ने अपने कुछ जानने वालों को मदद के लिये फोन किया और शब्बीर को भी सूचना दी।

सोने को छुड़ाने के लिए पनियरा से कुछ लोग लखनऊ एयरपोर्ट गए। बिल वाउचर मिलने के बाद कस्टम विभाग ने सोना छोड़ दिया। कस्टम विभाग से सोना लेकर महेंद्र समेत सभी आरोपी पनियरा पहुंचे। 

सोना न मिलने पर सोने की तलाश में शब्बीर भी दुबई से पहले राजस्थान और फिर वहां से पनियरा पहुंच गया। महेंद्र से बातचीत के बाद शब्बीर को आरोपियों ने पनियरा कस्बा में एक युवक के मकान पर बुलाया। जहां सोना हड़पने की नीयत से पहले तो शब्बीर को डराया धमकाया गया। जब बात नहीं बनी तो पनियरा पुलिस को बुलाकर भी उसे डराया धमकाया गया। पीड़ित शब्बीर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के दौरान पहले तो उसे प्रताड़ित किया और जेल भेजने की धमकी दी। 

इतना ही नहीं पीड़ित के अनुसार पुलिस ने 5 लाख रुपए में मामले को निपटाने की बात कही। आरोपियों के इशारे पर पनियरा पुलिस मौके से चले गई। जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने शब्बीर से एक लाख साठ हजार रूपए और उनके दो साथियों का सोने का चैन भी छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट किया। पीड़ित आरोपियों के डर भय से वापस लौट गया।

शबीर अहमद के मुताबिक महेंद्र नाम के व्यक्ति को गोल्ड दिया गया था और उसे गोल्ड का बिल भी दिया गया था। 6 हजार दिरहाम कस्टम क्लियरेंस के लिये भी अलग से दिये गये थे। वे गोल्ड लेकर पनियारा पहुंचे और वहां मुझे बुलाया और कहा कि गोल्ड ले लीजिये। उसे पनियारा के जिस घर में ले जाया गया वहां 5-6 लोग थे, जिनमें राजेंद्र, विनोद, मंजीत आदि थे। वो लोग हमें राजेंद्र के घर में लेकर गये।

जहां अचानक पुलिस आ गई। हमसे पूछा तो पुलिस को हमने बताया कि यहां हम अपना सामान लेने आये हैं। उन लोगों ने हमें वहां पुलिस के माध्यम से डराया। पुलिस के लिये कुछ पैसे मांगे। लेकिन हमने कहा कि पैसे नहीं है, हम यहां सामान लेने आये हैं। उन लोगों ने पुलिस से कुछ बात की। जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई। हम चार लोग थे। जिसमें से दो के गले में सोने की चेन थी। उन्होंने चेन ले ली। हमारे पास 1 लाख 60 हजार रूपये कैश थे। उन्होंने वो पूरे पैसे भी ले लिये। उसके बाद उन्होंने हमें कहा कि यहां से चले जाओ। गये नहीं तो पुलिस तुम्हें या तो जेल में डालेगी या मारेगी। हम डर गये और उस समय वहां से चले गये।

शब्बीर ने बताया कि वापस लौटने पर हमने सोचा कि इन लोगों ने हमारा सामान (गोल्ड) भी ले लिया है। पैसे भी ले लिये और बेइज्जती भी की। इसके बाद हम हिम्मत करके गोरखपुर से वापस आये और पुलिस को मामले की तहरीर दी। 

आज पनियरा थाने पर पहुंचकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद  तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित ने पनियरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किये और पुलिस पर मिलिभगत का आरोप लगाया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here