33.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

सतनाः ‘बजरंग दल’ के विरोध के बाद बिना परफॉर्म किए लौटे सिंगर सलमान अली

- Advertisement -
- Advertisement -

सतना )। सतना में शनिवार की रात इंडियन आइडल फेम सलमान अली और स्नेहा शंकर आए थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता रिसोर्ट में पहुंच गए और विरोध करने लगे। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

बजरंग दल के विरोध के कारण सलमान अली स्टेज पर नहीं आ पाए और उन्हें बिना गाए ही वापस लौटना पड़ा। दरअसल सलमान अली ने शाहरुख के एक बयान का समर्थन किया था, जिसके कारण बजरंग दल ने विरोध किया।

- Advertisement -

कई महीनों से चल रही थी तैयारी : यह कार्यक्रम शहर के एक उद्योगपति करा रहे थे, जिसकी तैयारी कई महीने से चल रही थी। टिकटों की बिक्री के साथ फ्री एंट्री पास भी बांटे गए थे। शुक्रवार रात बजरंग दल ने सलमान के कार्यक्रम के विरोध का ऐलान कर दिया। आयोजकों और प्रशासन में कार्यक्रम रद करने और सलमान अली को न बुलाने पर सहमति बन गई थी। लेकिन रविवार रात करीब नौ बजे कार्यक्रम शुरू हो गया। गायिका स्नेहा शंकर प्रस्तुति दे ही रही थीं कि बजरंग दल के कार्यकर्ता भी विरोध करने पहुंच गए। पुलिस ने विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम बंद करवा दिया। आयोजकों ने जब सवाल किए तो उन्हें रात 10 बजे तक की अनुमति का हवाला दिया गया।

इसलिए किया विरोध : बजरंग दल के जिला संयोजक रावेंद्र सिंह ने बताया शाहरुख खान ने इंडियन आइडल में बयान दिया था कि देश में अब डर लगता है। तब सलमान अली ने उनके बयान का समर्थन दिया। तब से बजरंग दल ने एलान किया कि जहां-जहां भी सलमान अली के कार्यक्रम होंगे, वहां विरोध किया जाएगा। इसलिए सतना में भी कार्यक्रम का विरोध किया गया।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here