17.1 C
Delhi
Saturday, March 25, 2023
No menu items!

सलमान खान को मिला गन लाइसेंस, अपनी सुरक्षा खुद करेंगे अब

- Advertisement -
- Advertisement -

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पिछले महिनें सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का मूसेवाला जैसा हश्र किया जाएगा। पत्र मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सलमान खान ने मुंबई पुलिस में गन लाइसेंस के लिए अपलाई किया था, लेकिन गैर सरकारी संगठन ने सलमान खान के आक्रामक व्यवहार और उनके खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला देते हुए उन्हें हथियार का लाइसेंस जारी करने का विरोध किया गया था। लेकिन अब खबरों के मुताबिक एक्टर को गन लाइसेंस जारी कर दिया गया हैं।

सलमान को मुंबई पुलिस ने दिया गन लाइसेंस

- Advertisement -

मुंबई पुलिस के सीनियर आईपीएस ऑफिसर ने जानकारी दी हैं कि सलमान खान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर से मुलाकात की थी और गन रखने के लिए अप्लाई किया था। प्रतिक्रिया के अनुसार वेपन लाइसेंस फाइल को पुलिस उपायुक्त (जोन-9) के कार्यालय में सत्यापन के साथ-साथ आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के लिए भेजा गया था, और खतरे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने फाइल को मंजूरी दे दी हैं। सलमान के करीबी ने वेपन लाइसेंस ऑफिस से लाइसेंस प्राप्त कर लिया है।

सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार

रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर सलमान खान अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से चलेंगे। इसके साथ ही जानकारी आ रही है कि सलमान खान ने अपनी कार में आरमर के साथ साथ बुलेट प्रूफ ग्लास भी लगवाया है। हालांकि यह कार कोई नई गाड़ी नहीं बल्कि पुराना मॉडल है ताकि वह इस में सुरक्षित यात्रा कर सकें।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं सलमान

एक्टर सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं। खुद लॉरेंस बिश्नोई इस बात को स्वीकार कर चुके है कि मूसेवाला की तरह सलमान खान को भी मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इसमें उन्हें उस वक्त सफलता नहीं मिल पाई थी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 में हुए काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, लेकिन बाद में उसकी कोशिश नाकाम हो गई।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here