33.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

तीसरे विश्व युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा बयान, ब्रिटेन-अमेरिका की उड़ाई खिल्ली

- Advertisement -
- Advertisement -

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से इनकार कर दिया। उन्होंने एक लाउव कॉल-इन शो के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। व्लादीमिर पुतिन ने कहा कि पिछले सप्ताह काला सागर की घटना के दौरान ब्रिटेन के विध्वंसक पोत के साथ अमेरिका का निगरानी विमान भी काम कर रहा था। 

मॉस्को ने कहा कि इसके एक पोत ने चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की और 23 जून को ब्रिटेन के विध्वंसक पोत डिफेंडर के रास्ते में युद्धक विमानों ने बम गिराए ताकि क्रीमिया प्रायद्वीप के पास से वह बाहर निकल जाए। ब्रिटेन ने इनसे इनकार करते हुए कहा कि उसके पोत पर गोलीबारी नहीं हुई और वह यूक्रेन की जल सीमा में था

- Advertisement -

वहीं, यह सवाल पूछने पर कि क्या इस घटना से तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है, रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर रूस ने ब्रिटेन के युद्धपोत को मार कर डुबा भी दिया होता तो भी इसकी संभावना नहीं है। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि पश्चिमी ताकतों को ये पता है कि वैश्विक लड़ाई में वे नहीं जीत सकते हैं।

पुतिन ने कहा कि अमेरिका के विमान का मिशन संभवत: ब्रिटिश विध्वंसक पोत को रूसी सेना की तरफ से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर नजर रखना था। उन्होंने कहा कि मॉस्को को अमेरिका की मंशा के बारे में पूरी जानकारी है और संवेदनशील आंकड़ों का खुलासा करने से बचने के लिए उसी के मुताबिक जवाब दिया गया था।

ब्रिटेन ने पिछले बुधवार की इस बारे में कहा कि उसका पोत डिफेंडर अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्रा मार्ग से नियमित परिचालन पर था और क्रीमिया के नजदीक यूक्रेन की जल सीमा में था। दुनिया के अधिकतर देशों की तरह ब्रिटेन भी क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानता है जबकि रूस ने इस प्रायद्वीप को अलग कर दिया था।

रूस ने डिफेंडर के कदम की निंदा करते हुए इसे भड़काने वाला बताया और चेतावनी दी कि अगली बार यदि उन्होंने रूस की सेना के संकल्प की परीक्षा लेने का प्रयास किया तो घुसपैठ करने वाले पोतों को निशाना बनाया जा सकता है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

इसके अलावा, यूक्रेन के साथ चल रही रस्साकशी से जुड़े एक सवाल पर पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व रूस से बैर भाव रखता है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here