33.1 C
Delhi
Friday, September 29, 2023
No menu items!

रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर लगाया प्रतिबंध, फर्जी खबरों वाले के खिलाफ कानून पास

- Advertisement -
- Advertisement -

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। लगातार दागी जा रही मिसाइलों से यूक्रेन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया के द्वारा फैल रही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूस ने फेसबुक पर लगा दिया प्रतिबंध 
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के ‘रूसी राज्य मीडिया समूहों के खिलाफ भेदभाव’ का हवाला दिया।

- Advertisement -

फेसबुक ने कहा- विश्वसनीय जानकारी से लोगों को दूर करता है रूस 
फेसबुक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने कहा है कि रूस विश्वसनीय जानकारी ब्लॉक करके इससे लाखों लोगों को दूर कर देता है। 

रूस ने ट्विटर पर भी लगाया प्रतिबंध
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं। फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 

माइक्रोसॉफ्ट रोकेगा रूस में नए उत्पादों की बिक्री
माइक्रोसॉफ्ट रूस में अपने कंपनी उत्पादों और सेवाओं की सभी नई बिक्री को निलंबित करेगा। इससे पहले एपल अपने सभी उत्पादों को रूस में बैन कर चुका है।

इस हफ्ते के अंत में रूस के साथ तीसरे दौर की वार्ता की योजना बना रहा है यूक्रेन 
यूक्रेन इस हफ्ते के अंत में रूस के आक्रमण से शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता आयोजित करने की योजना बना रहा है। कीव के वार्ताकारों में से एक ने कहा 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here