37.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

‘चलती ट्रेन में महिला का अंडरगारमेंट्स निकाल कर सूँघा, फिर छाती पर रख लिया’: महाराष्ट्र में NCB अधिकारी गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

महाराष्ट्र में रेलवे पुलिस ने एनसीबी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी पर एक महिला ने चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिस ट्रेन में छेड़छाड़ को लेकर मामला दर्ज हुआ है वह हैदराबाद-पुणे के बीच चलती है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित के खिलाफ आपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिनेश चव्हाण के रुप में हुई है। दिनेश चव्हाण एनसीबी में पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के अधिकारी हैं। आरोपित अधिकारी को परली रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परली रेलवे स्टेशन औरंगाबाद रेलवे यूनिट के तहत आता है।

औरगंबाद एसपी (जीआरपी), एम पाटिल ने बताया कि दिनेश चौहान पर आरोप है कि उन्होंने ट्रेन में महिला को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद उन्होंने महिला के बैग से उनके अंडरगार्मेंट्स निकाल लिए तथा उसे सूँघने के बाद अपने सीने पर रख लिया। 

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (A) यौन प्रताड़ना और धारा 509 (किसी महिला की शील भंग करने की कोशिश करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक दिनेश चव्हाण हैदराबाद से पुणे की ओर लौट रहा था। वह हैदराबाद कोर्ट के एक मामले में जारी सुनवाई में शामिल होने गया था और पुणे लौट रहा था। जिस कंपार्टमेंट में वह यात्रा कर रहा था वहीं एक 25 साल की महिला भी यात्रा कर रही थी। महिला ने बताया कि एनसीबी के अधिकारी ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने बताया कि वह एनसीबी अधिकारी की हरकतों से परेशान हो गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर कई यात्री पहुँच गए। तब जाकर मामला कंट्रोल में हुआ।

दिनेश की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी मुंबई में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपित एनसीबी में तैनात है, लेकिन पिछले आठ महीनों से चव्हाण मानसिक परेशानी से जूझ रहा है जिसके चलते वह ज्यादातर समय छुट्टी पर ही था। अधिकारी ने कहा कि चव्हाण एनसीबी की हालिया किसी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं था।    

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here