23.1 C
Delhi
Thursday, October 5, 2023
No menu items!

आरएसएस समर्थक पत्रकार का दावा नीरज चोपड़ा नहीं, चोपड़े है! पानीपत के युद्ध से किया लिंक

नीरज चोपड़ा के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। देशवासियों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘राणा का वंशज’ कहकर संबोधित किया गया और शाबाशी दी गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

हाल ही में ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीत जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था। उनके मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। देशवासियों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘राणा का वंशज’ कहकर संबोधित किया गया और शाबाशी दी गई। अब दक्षिणपंथ और आरएसएस के कट्टर समर्थक और सुदर्शन न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके ने नीरज का कनेक्शन पानीपत की लड़ाई से जोड़ दिया है। इसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में सुदर्शन टीवी पर अपने कार्यक्रम में सुरेश चव्हाणके कह रहे हैं, ‘नीरज चोपड़ा का परिवार कई शतकों से भालाफेंक करता था। आप चौंक जाएंगे ना तो मैं आपकी जानकारी के लिए बताता हूं। ये जो नीरज चोपड़ा है, वास्तव में वो महाराष्ट्र के नीरज चोपड़े हैं।’

- Advertisement -

वे आगे नीरज का संबंध पानीपत की लड़ाई से जोड़ते हुए कहते हैं, ‘आज से 260 वर्ष पूर्व पानीपत में अब्दाली के विरुद्ध जो युद्ध लड़ा गया था, उस युद्ध लड़ने में भाला फेंकना.. क्योंकि तब महाराणा भी भाला फेंकते थे..तब युद्ध का एक बड़ा हथियार होता था। तब भाला फेंकने का एक दल होता था। उस दल में नीरज चोपड़ा के पूर्वज थे, उन्होंने अब्दाली के साथ आए मुस्लिम आक्रांताओं को भाला फेंककर मारा था।’

सुरेश चव्हाणके के इस दावे पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी भी ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘सर, इतिहास से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी पाकर अभिभूत हूं। कांग्रेस ने कभी स्कूलों में इसे नहीं पढ़ाने दिया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नीरज भाई ने ये न्यूज देखी कि नहीं अबतक?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इस ज्ञान के बिना तो हम अज्ञानी ही थे।’

बता दें, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय ओलंपिक इतिहास का दसवां मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। जीत के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 22 गुना अधिक हो गई है। नीरज अब दुनिया के सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर वाले एथलीट (ट्रेक एंड फील्ड) बन गए हैं।

बहरहाल, नीरज चोपड़ा जीत के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों पर छाए हुए हैं। उनसे खेल और उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। शादी को लेकर सवाल पूछे जाने पर नीरज ने कहा है कि अभी उनका पूरा फोकस अपने खेल पर है। इन बातों पर वो अभी ध्यान नहीं देते।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here