24.1 C
Delhi
Sunday, October 1, 2023
No menu items!

न्यूड फोटोशूट करवा ट्रोल का शिकार हुए रणवीर सिंह, वायरल हुए मीम

- Advertisement -
- Advertisement -

रणवीर सिंह ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, बवाल ही मच गया। रणवीर के इस बोल्ड फोटोशूट को देखकर सब हैरान हैं। बीती रात से लेकर अब तक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही रणवीर पर कई मीम्स भी बन रहे हैं जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं कुछ ने तो इन मीम्स में दीपिका पादुकोण को भी शामिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन मीम्स को देखकर तो खुश रणवीर सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि अब तक लोग रणवीर सिंह के कपड़ों और फैशन सेंस का मजाक बनाते थे इसलिए एक्टर ने न्यूड फोटोशूट करवा लिया।

- Advertisement -

तो किसी ने कमेंट किया, दीपिका पादुकोण ने जब अपने कपड़े रणवीर सिंह ने चीन लिए तो ऐसा हो गया एक्टर का हाल। तो वहीं कोई दीपिका पादुकोण से कह रहा है कि अपने पति को संभालो।

बता दें कि अभी तक रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर नहीं की हैं तो देखते हैं कि जब वह फोटोज शेयर करेंगे तो दीपिका पादुकोण और बाकी सेलेब्स का क्या रिएक्शन होगा।

रणवीर की फिल्में

रणवीर लास्ट फिल्म जयशभाई जोरदार में नजर आए थे। फिल्म का सब्जेक्ट काफी अच्छा था, लेकिन फिल्म चली नहीं। वहीं उससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 83 भी अच्छा नहीं कर पाई थी। अब रणवीर के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

वह सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। सर्कस को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहा हैं जिसमें रणवीर के साथ जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनके साथ धर्मेंद्र, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here