24.1 C
Delhi
Wednesday, May 31, 2023
No menu items!

राजस्थान में खुलने वाले हैं 179 इंग्लिश मीडियम स्कूल, शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

- Advertisement -
- Advertisement -

राजस्थान में इंग्लिश मीडियम 179 महात्मा गांधी स्कूल जल्द ही खुलने वाले हैं। शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम के नए 179 महात्मा गांधी स्कूल खोलने को मंजूरी दे दी है। शिक्षामंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि सभी स्कूल शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू होंगे।

राज्य सरकार के इस निर्णय से निजी विद्यालयों की भारी फीस वहन करने में अक्षम अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा सुलभ करवा सकेंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण 2022-23 के बिंदु संख्या 37 की अनुपालना में गुरुवार को शिक्षा विभाग ने गुरुवार को अपनी स्वीकृति दी।

शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद देते हुए कहा कि विभाग द्वारा लिए गए इस निर्णय से पूरे प्रदेश के विद्यार्थी तथा विशेषकर वंचित तबके से आने वाले विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा फ्री पा सकेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here