30.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

राजस्थान: नबी की शान में गुस्ताखी से नाराज़ भाजपा की महिला काउंसिलर ने दिया इस्तीफा

- Advertisement -
- Advertisement -

पैगंबर मोहम्मद सल्लाहू अलैहि वसल्लम पर नुपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में राजस्थान भाजपा की एक महिला काउंसिलर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तबस्सुम मिर्जा कोटा में वार्ड 14 की पार्षद हैं। उन्होंने सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को इस्तीफा भेजा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तबस्सुम मिर्जा ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों में पार्टी में काम करना संभव नहीं है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में विफल रही है, जो नबी की अलोचना कर रहे हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अगर इतना कुछ होने के बावजूद मैं भाजपा की सदस्य रही और पैगंबर के खिलाफ होने के बावजूद मैं पार्टी का समर्थन करती रही तो मुझसे बड़ा अपराधी कोई नहीं होगा। ऐसे में मैं अब इस पार्टी के साथ रहकर काम नहीं कर सकती। उन्होंने ईमेल और पोस्ट के जरिए इस्तीफा देने का ऐलान किया है। 

बता दें कि नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद सल्लाहू अलैहि वसल्लम को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद से ही देश में विवाद जारी है। यहां तक की कुवैत, कतर, पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों ने बयान जारी कर इसे लेकर निंदा की थी। इसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here